वॉशिंगटन.मैसाचूसिट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी मीडिया लैब के रिसर्चरों जिनमें भारतीय साइंटिस्ट्स भी शामिल थे ने एक ऐसा 3डी नैनो कैमरा तैयार किया है जो कम खर्चीला होने के साथ-साथ लाइट की स्पीड से काम करता है। 500 अमेरिकी डॉलर कीमत वाले इस नैनो कैमरा को मेडिकल इमेजिंग और कार में टक्कर रोकने वाले सेंसर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही गेमिंग में मोशन ट्रैकिंग और हावभाव पहचानने की अद्भुत क्षमता इसमें है। यह कैमरा टाइम ऑफ फ्लाइट तकनीक पर आधारित है जिसमें वस्तुओं की लोकेशन को इस आधार पर गिना जाता है कि एक लाइट सिग्नल को किसी सतह पर रिफ्लेक्ट करने और सेंसर तक लौटने में कितना समय लगता है। इस तकनीक पर आधारित मौजूदा कैमरों की तरह यह बारिश, कोहरे या अपारदर्शी चीजों से धोखा नहीं खाता।




















