इस्लामाबादः पाकिस्तानी तालिबान ने चैंपियन क्रिकेटर सचिन की तारीफ न करने संबंधी अपने बयान पर मचे बवाल पर सफाई देते हुए कहा है कि उसने सचिन की तारीफ की आलोचना नहीं की थी बरन मिस्बाह-उल-हक की तारीफ भी करो के लिए कहा था, सचिन का जिक्र सिर्फ एक उदाहरण के लिए किया था, जिसे मीडिया ने तेंडुलकर की तारीफ का विरोध मान लिया था।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सचिन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी क्रिकेटप्रेमियों ने सचिन को बधाई संदेश भेजे गए थे, जिस पर पाकिस्तानी तालिबान के नवनियुक्त कमांडर मुल्ला फजलुल्लाह ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान को संदेश दिया था कि वे सचिन की तारीफ न करें क्योंकि वह भारतीय है, पाकिस्तानियों को सचिन की बजाय पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक की तारीफ करनी चाहिए , भले ही मिस्बाह इस समय बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हो, लेकिन फिर भी पाकिस्तानी होने के नाते हमें उसकी ही तारीफ करनी चाहिए।



















