नई दिल्ली। ग्राहकों को फंड ट्रांसफर करना अब और भी सस्ता साबित होने वाला है। टेलीकॉम नियामक ट्राई ने इस ओर एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे शहरों को ही नहीं बल्कि गांवों को भी फायदा पहुंचेगा। अब ग्राहक सिर्फ 1.50 रुपये में घर बैठे-बैठे मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। ट्राई ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं और साथ ही ये भी आदेश दिया है कि टेलीकॉम कंपनियां एक ट्रांजैक्शन के लिए डेढ़ रुपये से ज्यादा चार्ज नहीं कर सकतीं।




















