मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 114.65 अंकों की तेजी के साथ 20,534.91 पर और निफ्टी 34.75 अंकों की तेजी के साथ 6,091.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.10 अंकों की तेजी के साथ 20,522.36 पर खुला और 114.65 अंकों या 0.56 फीसदी तेजी के साथ 20,534.91 पर बंद हुआ।























