मंथन.दिल्ली में कानून बनाने वालो के लिए होने वाले चुनाव में 129 अपराधी , गरीबो की समस्या दूर करने हेतू 265 करोड़पति, जिनमे117 के पास पैन नंबर ही नहीं. सबसे बड़े करोड़पति शिरोमणि अकाली दल के राजौरी गार्डन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति 235.51 करोड़ रुपए घोषित की है।
उम्मीदवारों के औसत संपत्ति की बात की जाए तो 2008 में जो औसत 1.77 करोड़ रुपए थी, जो 2013 में बढ़कर 3.43 करोड़ रुपए हो गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे 810 उम्मीदवारों में से 796 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म) संस्था ने विश्लेषण किया में पाया गया है कि दिल्ली विधानसभा के 129 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं 93 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती और महिलाओं के ऊपर अपराध होने जैसे गंभीर अपराधिक मामले दर्ज होने की शपथ दी है।
ऐसी स्थिति में बनने वाले कानूनो की और उनके क्रियान्वन होने के हालातो का अंदाज लगाया जा सकता हे.























