मुंबई.अनाधिकृत निवेश स्कीमों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए बाजार नियामक सेबी ने ओरिएंट रिजार्ट्स को परिचालन बंद करने और निवेशकों से संग्रह की गई राशि तीन महीने के भीतर लौटाने को कहा है. सेबी को एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि ओरिएंट रिजार्ट्स ने बाजार नियामक से आवश्यक पंजीकरण हासिल किए बगैर सागौन के पौधे में निवेश के जरिए 100 गुना रिटर्न देने का वादा कर आम जनता से सामूहिक निवेश स्कीम के जरिए 50,000 निवेशकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक धन संग्रह किया था.
बाजार नियामक ने 26 नवंबर को जारी एक आदेश में ओरिएंट रिजार्ट्स से इस तरह की सभी गतिविधियां बंद करने और
इसके अलावा, सेबी ने कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक दर्शनभाई अरविंदभाई शाह और दो निदेशकों. ब्रह्म देव अमरनाथ शुक्ल व दिल्पेश वी. शाह पर शेयर बाजार में तीन साल तक कारोबार करने पर रोक भी लगा दी.






















