नई दिल्ली.हाल ही में जेल से छूटे, बिहार के पूर्णिया से पूर्व सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक सनसनीखेज खुलासा अपनी आत्मकथा ‘द्रोहकाल का पथिक’ में कर देश के सियासी हल्कों में तूफान खड़ा कर दिया है कि 2001 में बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार के समर्थन के लिए 3 सांसदों को 2001 में एनडीए के पक्ष में आने के लिए यशवंत सिन्हा की तरफ से पेसे दिए गए थे।
पप्पू यादव का यह भी दावा है कि 2008 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही सांसदों को समर्थन के लिए 40-40 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी।





















