वाशिंगटन: अमेरिका के दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने पूर्वी चीन सागर के ऊपर चीन के नए हवाई-रक्षा क्षेत्र में सीधे घुस गए और इसकी पूर्व सूचना नहीं दी थी।
चीन ने पिछले सप्ताह ईस्ट चाइना सी एयर डिफेंस आइडेंटीफिकेशन जोन की स्थापना की थी। इसमें विवादित दियाओयू द्वीप भी शामिल है। जिसे जापान के सेनकाकू द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
घोषणा की गई थी कि विमान इस क्षेत्र के नियमों का अवश्य पालन करें। ऐसा न करने पर सशस्त्रबल अपने बचाव में विमानों पर आपातकालीन उपायों को अपनाएंगे।






















