भोपाल . कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि प्रदेश मे कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा मप्र मे किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नही किया गया है बल्कि बैधानिक प्रक्रिया के तहत ही मुख्यमंत्री का चयन होगा। उन्होने कहा कि मप्र मे कांग्रेस को 110 से 120, भाजपा को 85 से 90, सपा को 3 से 5 एवं बसपा को 5 से 7 तक सीटें प्राप्त होगीं। उन्होंने दिल्ली मे आप नेताओं के स्टिंग ऑपरेशन के प्रश्न पर कहा कि वे पहले से ही कहते आ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल व्यवसायिक आदमी हैं और अब यह सिद्ध हो गया है।
उन्होंने बनवास समाप्त होने के बाद चुनाव लड़ने के प्रश्न के जवाब मे कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि उन्हें लोकसभा या फिर राज्य सभा का चुनाव कहां से लड़ना है। उन्होने कहा कि लेकिन वे राजगढ़ के पार्टी सासंद अमलावे को हटाकर चुनाव नहीं लड़ेगें। सिंह ने तहलका के संपादक तरुण तेजपाल के बारे में कहा कि वे उनके अच्छे मित्र हैं लेकिन सच क्या है इसको लेकर कानून अपना काम करेगा।




















