विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार की शाम मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। नतीजे की घोषणा भले ही आठ दिसंबर को होगी, लेकिन रिजल्ट को लेकर सट्टा बाजार गरमा रहा है, के अनुसार ग्वालियर जिले के साथ ही चंबल ,महाकोशल,बघेलखंड अंचल में कांग्रेस को फायदा हो सकता है। वहीं मालवा निमाड़ ,नर्मदा भोपाल,बुंदेलखंड में स्थिति बराबरी पर कांटे की टक्कर हे. कांग्रेस और भाजपा के बीच सीटों का अंतर 10 से 15 पर सिमट सकता है। सट्टा बाजार भी प्रदेश में भाजपा की 105 से 110 तक व कांग्रेस की 104 से 108 सीटें मान रहा है। अन्य दल पर कयास 10 से 15 सीट के हे .





















