बर्लिन। दुनिया के पहले ग्रीन हेलिकॉप्टर का जर्मनी में सफल टेस्ट परीक्षण किया गया। यह न तो आवाज करता है ना ही प्रदूषण फैलाता है। इसे ई-वोल्वो कंपनी ने बनाया है। कंपनी के डायरेक्टर एलेग्जेंडर जोसल के मुताबिक टू सीटर्स ‘वोलोकॉप्टर’ वीसी-200में कंबशटन इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक से चलने वाले 18 रोटर्स हैं। यह बिल्कुल सीधा ऊपर की ओर उड़ने और नीचे उतरने वाला मानव युक्त एयरक्राफ्ट है। अन्य खूबियां :-सबसे कम गति 54केएन (100किलोमीटर प्रतिघंटा),-वोल्वोकॉप्टर 6500 फीट की ऊपर तक जा सकता है-,450 किलो वजन ले जा सकता है,-20 मिनट तक बैटरी से उड़ सकता है, जिसकी क्षमता एक घंटे तक बढ़ाई जाएगी।




















