नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता पर राज्यों को नोटिस जारी कर नजरिया पूछा है। न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकारों को आधार कार्ड की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान नोटिस जारी किए।





















