अहमदाबाद. एक महिला की जासूसी कराए जाने से जुड़े मामले में गुजरात सरकार ने जांच कराने के लिए महिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में दो सदस्यीय आयोग गठित किया है. गुजरात उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके भट्ट और राज्य के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव केसी कपूर जांच दल में शामिल होंगे. इस आयोग को तीन महीने में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है.
मोदी पर कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर कड़ा प्रहार किया है और भाजपा को उनके नामांकन पर फिर से विचार करने और सीबीआई जांच कराने की मांग की है.






















