लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की आज जो राजनीतिक स्थिति है उसमें तीसरे विकल्प की सम्भावनाएं प्रबल हैं.इस विकल्प में सपा की सबसे बड़ी भूमिका तय है क्योंकि यह सबसे बड़ी पार्टी है.
यादव ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख की पुतली यानी दिल्ली की गद्दी पर अपना निशाना रखें.





















