इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख अशफाक परवेज कियानी इस महीने सेवानिवृत्त होने के बाद कोई पदभार ग्रहण नहीं करेंगे। यह बात उनके भाई ब्रिगेडियर [सेवानिवृत्त] अमजद ने कही है। कियानी का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। कयास था की भारत विरोधी कयानी को सेना और आईएसआई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाकर भारत विरोधी आतंकी व छापामार गतिविधि को और फेलाना चाहते हे, अब पूर्ण निवृति की यह ख़बर भारत के लिए कुछ राहत भरी हो सकती हे .
किन्तु ब्रिगेडियर अमजद ने कहा, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ [सीओएएस] सेवानिवृत्त होने के बाद नौकरी नहीं करते।’ जनरल जहांगीर करामात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एकमात्र सेना प्रमुख थे, जिन्होंने सेवानिवृत्ति होने के बाद इस्लामाबाद में नेशनल डेफेंस यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर काम किया। ‘द न्यूज डेली’ ने अमजद के हवाले से कहा, ‘हमारा परिवार काफी खुश है कि जनरल कियानी अब परिवार को समय दे पाएंगे। चेन स्मोकर होने के कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है, ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है, वह कोई पदभार स्वीकार नहीं करेंगे .





















