ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता बेहाल, भाजपा नेता मालामाल,घोषणावीर सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं। जो महावीर होते हैं वह घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखते बल्कि असंभव को संभव बना देते हैं। यह बात शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी सभाओं में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता बेहाल है, लेकिन भाजपा के नेता मालामाल हो रहे हैं। जिन मुद्दों को लेकर दस साल पहले भाजपा प्रदेश में सत्ता में आई थी, वे मुद्दे गायब हो गए। अटल ज्योति अभियान अटल कटौती बनकर रह गया।
अखिलेश यादव सपा ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली पार्टियां केंद्र में बैठी कांग्रेस और प्रदेेश की भाजपा सरकार दोहरे चरित्र वाली पार्टियां हैं। यूपी में संचालित लैपटॉप बांटने जैसी जिन कल्याणकारी योजनाओं का ये विरोध करती हैं उन्हीं योजनाओं को इन पार्टियों ने मप्र में जारी अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया है।





















