नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर दंगे में उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार की गिरी साख को बचाने की कोशिश में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों को रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें फिर से सिर उठा रही है, लेकिन उन्हें उनके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हम उन्हें हर मोर्चे शिकस्त देंगे .





















