भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को होने वाले चुनाव सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व प्रत्याशियो ने घर घर जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी। राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की आेर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ,वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, अनंत कुमार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता धुआंधार प्रचार में जुटे रहे जबकि कांग्रेस की ओर से श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अनेक केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी और वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार में जुटे रहे। सभी 230 सीटों के लिए कुल 2583 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इन सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को सुबह प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा। प्रशासन ने सारे इंतजाम किये हे.























