नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न केस खबर ये भी है कि गोवा पुलिस आज पीड़ित लड़की का बयान ले सकती है। पीड़ित लड़की दिल्ली में है या मुंबई में, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। उधर एक अखबार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि होटल की जिस लिफ्ट में वारदात हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि तेजपाल ने अपने बचाव सीसीटीवी कैमरा की फूटेज उजागर करने की मांग की थी।
पहले परोक्ष गुनाह कबूलने के नाटक के बाद अब तेजपाल खुद अब इस मामले में पलट गए हैं, उनका कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।जो हुआ सहमती से हुआ लड़की आधा सच वता रही हे, मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे राजनीतिक दबाव काम कर रहा है। उल्लेखनीय हे कि तेहलका और तेजपाल ने ही तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष बंगारू को केमरे पर रिश्वत लेते रिकार्ड कर सजा दिलाई और भी बड़ी नामचीन हस्तियो का भी कई भयंकर घोटालो से पर्दाफाश किया , गुजरात फर्जी मुठभेड़ मामले ,दंगे के मामले ,हथियार खरीद घोटाले आदि में ताकतवरो से दुश्मनी ली हे तो अब तेजपाल जब फसे हे तो भला शत्रु अपना धर्म क्यों नहीं निबाहेगे.
उधर, तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी ने साफतौर से कहा है कि वो यौन शोषण के आरोपी तरुण तेजपाल के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाएंगी, अगर पीड़ित लड़की चाहे तो वो पुलिस में जा सकती है। शोमा ने बताया कि नियमानुसार इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।





















