मंदसौर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की मध्यप्रदेश सरकार भ्रष्टाचार की वर्ल्ड चैम्पियन,11 मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है । छत्तीसगढ़ में भी यही स्थिति है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ तो हमने निकाल लिया है। वहां के लोगों ने कांग्रेस की सरकार को स्वीकार कर लिया है। अब मध्य प्रदेश में भी भाजपा का तमाशा बंद होना चाहिए, अब यहां से भी आप भाजपा को निकाल फेंको। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को लेकर कुछ भी दावा करे लेकिन असलियत यह है कि संप्रग के शासनकाल में राजग के शासन की तुलना में तीन गुना ज्यादा सड़कें बनी हैं
राहुल ने कहा कांग्रेस गरीबो की चिंता करने वाली और बीजेपी अमीरों का ध्यान रखने वाली पार्टी हे.























