थल सेना प्रमुक जनरल बिक्रम सिंह ने सेना में विरासत में मिले ब्रिटिश कालीन सेन्य अभिवादन व्यवहार प्रणाली को समाप्त कर अधिक देश भक्ति पूर्ण सेन्य अभिवादन अपनाने के आदेश दिए, अब सेना के प्रत्येक कार्यक्रम या सेना का औपचारिक रस्मी अभिवादन एकरूपता से सभी रेजिमेंट्स में, यूनिटों में “जय हिन्द” कहकर सेन्य अभिवादन और “भारत माता की जय” के उद्घोष से ही कार्यक्रम सम्पन्न होगा.अभी वायुसेना और नेवी में एकरूपता से देशभक्ति पूर्ण ये अभिवादन लागू हे . थल सेना प्रमुक जनरल बिक्रम सिंह ने अधिकारियों और जवानों के बीच दूरी कम करने हेतू कई उपायों को लागू किया ,जनरल बिक्रम सिंह ने सेनिको की हताशा और निराशा दूर करने के लिए प्रोन्नति और डेवेलोप्मेंट्स के लिए कई योंजनाए लागू करने के निर्देश दिए .






















