लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी की जमकर खिल्ली उड़ाई,कहा कि एक नेता केवल सेल्स और मार्केटिंग में माहिर हैं। अगर उन्हें अमेरिका का वीजा मिल जाए तो वहां जाकर वह ताजमहल को भी खुद का बताकर अपनी मार्केटिंग कर डालेंगे।
अखिलेश यादव ने वो नेता लगातार इस तरह की जानकारियां दे रहे हैं, जिससे देश का इतिहास और भूगोल बदल गया है। उन्हें न तो इतिहास की जानकारी है और न ही भूगोल की। वह विकास के नाम पर भी केवल झूठ का ही सहारा ले रहे हैं। विकास कोई करता है और वह अपना नाम बता देते हैं,कहा कि इस तरह के नेता केवल टीवी चैनल से ही बनते हैं और उसी से ही खत्म हो जाते हैं। इस तरह के लोग केवल अपनी बड़ाई करते हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक देश को कई प्रधानमंत्री यूपी ने ही दिए हैं। गुजरात तो केवल व्यापारी और उद्योगपति देता है।इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी ज्यादा है।
उन्नाव में खजाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर मोदी का बगैर नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग दूसरे प्रदेश से इस प्रदेश में खजाना लूटने आ रहे हैं। हम तो संतों का सम्मान करते हैं। इस बारे में अगर शोभन सरकार के शिष्य खुदाई करवा रहे हैं तो कानून के दायरे में अनुमति मिलेगी। मुख्य सचिव इस मामले को देख रहे हैं कि क्या किया जा सकता है।























