वाशिंगटन।
भारतीय मूल की निशा देसाई बिस्वाल को अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण ओहदे पर ओबामा ने नामित किया था। कांग्रेस से मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने पद की औपचारिक रूप से शपथ ले जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया से स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्ष 2011 से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना पर कांग्रेशनल एग्जीक्यूटिव कमीशन की सदस्य थीं।ओबामा ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि ऐसे प्रतिभाशाली लोग अमेरिकी प्रशासन से जुड़ रहे हैं
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक गार्गी घोष को अपनी ग्लोबल डिवेलपमेंट काउंसिल का मेंबर अपॉइंट किया है। घोष फिलहाल बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में पॉलिसी अनालिस्ट और वित्तीय मामलों की डायरेक्टर हैं।घोष, बिल एंड मेलिंदा गेट्स फाउंडेशन में वर्तमान पद पर वर्ष 2012 से बनी हुई हैं और उन्होंने गेट्स फाउंडेशन में वर्ष 2004 से 2009 तक वैश्विक स्वास्थ्य एवं अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में भूमिका निभायी। उससे पहले वह मैककिंसी एंड कंपनी में अंतरराष्ट्रीय अभ्यास व्यवहार में वरिष्ठ विशेषज्ञ थीं और उन्होंने गूगल और सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलप्मेंट में भी काम किया।
नियुक्तियों की घोषणा करते हुए ओबामा ने कहा कि उनको इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अनुभवी और काम के लिए कमिटेड घोष ने काम करने के लिए अपनी सहमति दी है।























