तहलका एडिटर तरुण तेजपाल ने मैनेजिंग एडिटर को मेल भेजकर घटना के लिए माफी मांगी है,उन्होंनेआरोप स्वीकार कर लिया है। साथ ही तहलका के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया है। तेजपाल इस पीडि़त महिला के पिता के सहकर्मी रह चुके हैं, और वह तेजपाल की बेटी की सहेली भी है। पीडित महिला पत्रकार ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि इस मसले पर ‘तहलका’ के जवाब से वह बेहद दुखी है।
खोजी पत्रकार तरुण तेजपाल ने कई नामचीन हस्तियो के अवैध कार्यो का लगातार पर्दाफाश किया जो कि अब तेजपाल के फ़सने से रहत महसूस करते होंगे, कई अन्य सक्रिय होकर इसे तुरंत कानूनी शिकंजे में लेने की पेरवी करने वालो के साथ हो गए हे.























