नई दिल्ली: खुफिया ब्यूरो प्रमुख आसिफ इब्राहिम ने आज कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सोशल मीडिया माध्यम का दुरूपयोग हो रहा है और ये बात हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा से साबित होती है.
आईबी निदेशक इब्राहिम ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में कहा कि आईएम और लश्कर ए तय्यबा ने भारत में हमले करने के लिए क्षमता बढा ली है, आतंकवादी संगठन (आईएम) का नेतृत्व सीमा पार से निर्देश जारी कर रहा है और आईएम की कोशिश अन्य आतंकी संगठनों के साथ साठगांठ करने की है.
इब्राहिम ने कहा कि देश के सामाजिक ताने बाने को बनाये रखना भी एक चुनौती है,सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर रोक की आवश्यकता जताते हुए एक वीडियो का उदाहरण दिया जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया और उसके बाद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव भडक गया.






















