आगरा। बीजेपी आज आगरा रैली में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायकों संगीत सोम और सुरेश राणा का सम्मान करेगी,ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिले। । इन दोनों विधायकों को मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पार्टी दोनों का सम्मान आज आगरा में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान किया जाएगा। ये दोनों ही विधायक फिलहाल जमानत पर हैं।























