पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी तथा अन्य भाजपा नेताओं का फोन टैपिंग और स्टिंग ऑपरेशन कराए जाने के आरोप पर पलटवार करते हुए नीतीश ने बुधवार को कहा कि इसमें महारत रखने वाले शायद उन्हीं (नरेंद्र मोदी की ओर इशारा) के यहां हैं। सुशील के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा ‘फोन टैपिंग, स्टिंग ऑपरेशन या जासूसी इसकी विशेषज्ञता हमलोगों के पास नहीं है, यह तो कहीं और है, शायद भाजपा मोदी ही को है’।






















