वाशिंगटन। आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी राम माधव ने कहा कि सरसंघचालक के नाम और तस्वीर का कार्यक्रम हेतू अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल कंरने का मामला संज्ञान में आने के बाद आपत्ति से शली कुमार को अवगत करा दिया गया है।
शिकागो के मोदी समर्थक कारोबारी शली कुमार द्वारा वाशिंगटन में ‘भारत दिवस’ कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को भेजे निमंत्रण पत्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम और चित्र प्रकाशित किया था .






















