न्यूयॉर्क: गूगल के कार्यकारी चेयरमैन एरिक श्मिट ने कहा है कि भारत के उद्यमी नव-प्रवर्तकों में अगला गूगल बनाने की क्षमता है, बशर्ते देश की नीतियां सही हों और अपने करोड़ों नागरिकों को तेज स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर सके। वैश्विक परामर्श कंपनी मैकिंजी द्वारा संपादित एक किताब में लिखे अपने एक लेख में श्मिट ने भारत को इंटरनेट के मामले में फिसड्डी करार दिया और कहा कि उन्हें लगता है कि भारत अभी वहां है, जहां अमेरिका 1994 (गूगल के जन्म से चार साल पहले) के आस-पास था।























