नई दिल्ली। सीएनजी और पीएनजी गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अब पूरे देश में सीएनजी और पीएनजी एक समान कीमत पर उपलब्ध होगी। गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश जिसे उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया था,के बाद केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस को देश भर में एक समान कीमत पर बेचने का निर्देश दिया है। यह सरकारी आदेश पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।























