नई दिल्ली.सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां सरकार द्वारा तय दरों पर डीजल बेचने से हुए हजारो करोड के घाटे से बचने के लिए सरकार डीजल कीमतों को छह महीने में नियंत्रण मुक्त कर देगी। पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि डीजल के दाम धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं और छह महीने में इसकी कीमतों को नियंत्रणमुक्त किया जाएगा।
अभी ये दरें उत्पादन लागत से कम रखी जाती हैं जिसकी भरपाई सरकार को करना होती हे । देश भर में पेट्रोल पंप के जरिए होने वाली पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में 95 फीसदी हिस्सा इन सरकारी कंपनियों का है।























