दिल्ली.योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के मुख्य चुनावी वायदे घोषित करते हुए कहा कि यह रस्मी घोषणापत्र नहीं है और इसे युवा रिसर्चरों की टीम ने हफ्तों की मेहनत और हर मुमकिन डॉक्युमेंट को पढ़ने के बाद बनाया है.
1. 20 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर दिल्ली जनलोकपाल बिल पारित किया जाएगा. मुख्यमंत्री समेत हर जन प्रतिनिधि और अधिकारी इसके दायरे में होगा.सभी को संपत्ति की घोषणा करनी होगी. इसके बाहर किसी की संपत्ति पाई जाती है तो जब्त होगी.
2. हर काम की समयसीमा तय होगी, अगर कोई अधिकारी या विभाग काम नहीं करता, तो उसे सजा मिलेगी.
3. सभी स्थानीय निर्णय लेने की ताकत मोहल्ला सभा को दी जाएगी.उन्हें हर साल एकमुश्त रकम दी जाएगी. वे जहां सही समझें वहां खर्च करें. विधायक और अधिकारियों का हस्तक्षेप खत्म होगा इससे.
4.जनता सेटिस्फेक्शन सर्टिफिकेट नहीं देगी तो सड़क या दूसरे पब्लिक वर्क के काम का वेंडर को पेमेंट नहीं किया जाएगा.
5. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग होगी.दिल्ली पुलिस, डीडीए और एमसीडी राज्य सरकार के नियंत्रण में आए. केंद्र चाहे तो कैंट और दूसरे कुछ महत्वपूर्ण पॉकेट्स अपने नियंत्रण में रखे.
6. दिल्ली में बिजली के बिल आधे,मीटर ठीक किए जाएंगे. बिजली कंपनियों को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बिजली देनी होगी.
7. 700 लीटर तक पानी का बिल नहीं लिया जाएगा.
8. सीवेज को रिडिजाइन कर दो लाख शौचालय इसमें एक लाख महिलाएं के लिए, इसके आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाएगा.
9. स्थानीय कूड़े की जिम्मेदारी मोहल्ला समिति एमसीडी के साथ मिलकर इसका निस्तारण करेगी.
10.सरकारी स्कूलों का स्तर अच्छे प्राइवेट स्कूलों जेसा होगा.
11. प्राइवेट स्कूलों के डोनेशन और फीस को रेगुलेट करने के लिए कानून लाया जाएगा.
12. दिल्ली सरकार की चारों यूनिवर्सिटी में एक जैसे नियम डीयू,जेएनयू की तरह इन्हें सेंट्रेल यूनिवर्सिटी बनवाने के प्रयास होंगे.
13. समुचित जगहों पर ऑटो स्टैंड बनेंगे. बिना ब्लैक के ऑटो मिलेगा. ट्रांसपोर्ट विभाग और पुलिस की दादागीरी रोकी जाएगी.
14. यमुना में सीरवेज का पानी डायरेक्ट गिराना बंद कर दिया जाएगा. यानी सीवरेज का सभी पानी ट्रीट कर ही उसमें डाला जाएगा. यमुना का अतिक्रमण रोका जाएगा. अब उस बेल्ट पर और कोई बिल्डिंग नहीं बन सकती.
15. हर वॉर्ड में पब्लिक लाइब्रेरी खोली जाएगी. हर मोहल्ले में बुजुर्गों के लिए मनोरंजन केंद्र बनेंगे.
आखिरी में योगेंद्र यादव बोले कि मुख्यमंत्री ऑफिस में एक स्पेशल मेनिफेस्टो सेल बनेगा, जो इस घोषणा पत्र को लगातार मॉनीटर करेगा. इसमें आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट के विधानसभा में किए गए वादों की भी निगरानी होगी और इसकी जानकारी जनता को दी जाएगी. कौन सा काम हो चुका है. कहां दिक्कत आ रही है और क्यों आ रही है. साल में एक बार आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री और विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे.























