साफ़ सुथरी राजनीती और पारदर्शी प्रशासन के दावो के करते आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हर रोज चतुर राजनीतिज्ञों की नई नई चालो में फंसते नजर आ रहे हैं। अन्ना और केजरीवाल के बीच कलह कराने में शातिर राजनीतिक दल सफल दिख रहे हे,क्या भ्रष्टाचार की समाप्ति के अच्छे मिशन का होगा अंत ? बाजार में आई एक सीडी में अन्ना हजारे जो बाते कह रहे हैं उससे केजरीवाल पर अन्ना हजारे को ब्लैकमेल करने के आरोप लग रहे हैं जबकि अन्ना लगातार केजरीवाल को चरित्र प्रमाणपत्र भी देते जा रहे हे । यह भी कहा जा रहा है चुनाव पूर्व आई इस सीडी से आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने की कोई साजिश हो सकती है।






















