उत्तर प्रदेश में चीनी उद्योग का संकट गहराता जा रहा है। गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) की घोषणा के मुद्दे पर पैदा हुए विवाद के बाद निजी चीनी मिलों ने परिचालन बंद रखने का फैसला किया है। राज्य की 99 निजी चीनी मिलों में से 65 मिलों की ओर से परिचालन बंद रखने को नोटिस सौंपा गया है। उप्र की चीनी मिलों पर भारी महाराष्ट्र की मिलें. जिन मिलों ने नोटिस सौंपा है उनमें बजाज हिंदुस्तान, बलरामपुर चीनी मिल्स और धामपुर शुगर्स प्रमुख हैं।






















