अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने की वजह से बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त आई। घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 40.08 अंक चढ़कर 20,890.82 पर बंद हुआ। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 14.35 अंक चढ़कर 6,203.35 पर बंद हुए। मिडकैप शेयर सुस्त रहे। स्मॉलकैप शेयरों में 0.3 फीसद की मजबूती आई। सुस्त अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। रुपये में मजबूती आने से बाजार का मूड बेहतर हुआ।





















