समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने देश में अन्य दलों के नेताओं पर हिन्दी के प्रति दोहरा रवैया अपनाने व ढोंग करने का आरोप लगाते हुए संसद में अंग्रेजी में भाषण देने पर रोक लगाने की मांग की है। मुलायम के मुताबिक, जिन देशों ने अपनी मातृभाषा को सरकारी कामकाज की भाषा बनाया, उन्होंने ज्यादा तरक्की की है। दूसरे देशों में भी भारत की विशाल आबादी देखर सरकारे हिंदी को मजबूरी में प्रोत्साहित कर रही हे लोगो में भी हिन्दी के प्रति लगातार रुझान बढ़ रहा है, जबकि भारत सरकार और अभिजात्य या अमीर दिखने के लिए अपने देश के लोग इससे दूर भागते रहते हे। मुलायम ने हिन्दी सेवा ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में कहा कि आजकल ढोंगी नेता जनता से वोट तो हिन्दी बोलकर मांगते हैं, लेकिन संसद में जाकर अंग्रेजी में ही बात करते हैं,संसद से अंग्रेजी बहार करो ।























