एशियाई बाजारों में मजबूती और रुपये की जोरदार रिकवरी से घरेलू बाजार करीब 1.5 फीसद तक उछल गए हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 63 के नीचे आ गया है। कारोबार की शुरुआत में ही डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होकर 62.85 पर पहुंच गया, जबकि बीते सत्र में यह 63.11 पर बदं हुआ था। इसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखा। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259 अंक बढ़ा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75 अंक चढ़े। बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजार बढ़ गए हैं।






















