अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कांग्रेस सदस्यों एवं भारतीय-अमेरिकियों को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित करने के लिए आमंत्रित करने से इंकार करते हुए आरोप लगाया है कि यहां मोदी के समर्थक पार्टी को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। शिकागो स्थित मोदी समर्थक शल्ली कुमार को कांग्रेस की सदस्य कैथी मैकमोरिस रोजर्स के कार्यालय ने पत्र भेजकर सलाह दी है कि वह रिपब्लिकन पार्टी को गलत ढंग से पेश करना बंद करें।






















