बीजिंग। चीन में लंबे समय से चली आ रही “एक संतान” की नीति में ढील देगा और लेबर सुधार कैंपों को भी बंद करेगा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब चीन में विवाहित दंपती एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर सकते हैं बशर्ते उनमें से एक अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो। चीन में ग्रामीणों और नस्ली अल्पसंख्यकों के लिए पहले से ही इस नीति में छूट थी।
शिन्हुआ के अनुसार चीन कडे श्रम द्वारा फिर से शिक्षित करने वाले लेबर सुधार कैंपों की व्यवस्था को भी खत्म करेगा। यह कदम मानव अधिकार की स्थिति सुधारने के लिए उठाया गया है। चीन सरकार के ये निर्णय सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे प्लेनम के बाद आया है। चीन के नेताओं ने लगातार युवाओ की कमी को देखते हुए पहले भी इस व्यवस्था को समाप्त करने की बात की थी।






















