नई दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस और संघ आमने-सामने होंगे। रमेश ने आज यहां उर्दू पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘आगामी चुनाव (लोकसभा) कांग्रेस बनाम आरएसएस होने वाला है। पहली बार आरएसएस सक्रिय रूप से चुनाव में हिस्सा ले रहा है। जब आरएसएस सक्रिय होती है कि चुनाव अभियान अफवाहों के आधार चलाए जाते हैं।























