ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि भारत और ब्रिटेन को इच्छा के अनुरूप साझेदार होना चाहिए और दोनों देशों ने 2010 के बाद से व्यापार और निवेश के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है जो सकारात्मक गति से जारी रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आज यहां मुलाकात करने वाले कैमरन ने भारत की अपनी संक्षिप्त यात्रा में उन छात्रों की चिंताओं को दूर करने का भी प्रयास किया जो ब्रिटेन में पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वहां जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या की कोई सीमा नहीं है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की आगामी खाड़ी देशों के यात्रा के दौरान रणनीतिक मुद्दे और आधुनिक पीढ़ी के लड़ाकू विमान टायफून के खरीदने पर विशेष जोर रहने की संभावना है। यूरोफाइटर ने ‘टायफून’ का निर्माण किया है।
कैमरन अपनी यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात के साथ साढ़े नौ अरब डॉलर के यूरोफाइटर के सौदे को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे। संयुक्त अरब अमीरात 17 नवंबर से होने वाले दुबई एयर शो की मेजबानी कर रहा है। जहां वह फ्रांस की कंपनी डेसाल्ट द्वारा निर्मित अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल और यूरोपीय संघ के संयुक्त उपक्रम के सहयोग से तैयार किए यूरोफाइटर टायफून के बीच रणनीतिक चुनाव करने पर विचार करेंगे।
वहीं ब्रिटेन इस सौदे को अंतिम रूप दिलाने की दिशा में अपनी पुरजोर कोशिश करेगा। जिसके तहत संयुक्त अरब अमीरात इन दोनों लड़ाकू विमानों में कम से कम 60 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
यूरोफाइटर ‘टायफून’ यूरोपीय कंपनी बीएई, इएडीएस और इटली की फिनमैक्कनिका का संयुक्त उपक्रम है। यूरोफाइटर अपने लड़ाकू विमान ‘टायफून’ को कतर, सउंदी अरब और बहरीन को बेच अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहा है।























