बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या छत्तीसगढ़ को पैसे मामा के घर से लाकर दिए हैं? मगर कांग्रेस ने इस पर अत्यंत कड़ा रुख अपनाते हुए उनके नाना पर ही सवाल उठा कर पलटवार किया दिया।
कांग्रेस ने मोदी के इस हमले बेहद गंभीरता से लेते हुए उन पर जबर्दस्त पलटवार करते हुए मोदी को उन्हीं की शैली में जवाब देने की रणनीति अपनाई, वहीं कुछ अन्य नेता उन्हें शालीनता का पाठ पढ़ाने तक सीमित रहे। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने ट्विटर पर मोदी को जानवर तक कह दिया। उन्होंने कहा मोदी द्वारा सोनिया की बीमारी पर कॉमेंट किए जाने पर निशाना साधते हुए कहा कोई हिंसक जानवर ही ऐसा आरोप लगा सकता है। एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी के मामा वाले मोदी के बयान पर हमला करते हुए पूछा कि गुजरात के विकास के जो दावे मोदी करते हैं तो ‘क्या उस विकास के लिए पैसा उनके नाना के घर से आता है?’






















