बीजेपी और कांग्रेस से खुद को अलग बताने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की असलियत सामने आती जा रही हे विदेशो से अनाधिकृत धन के आरोपों के बाद अब चुनावी सभा में देश के गृह मंत्री को खुलेआम अश्लील और गन्दी गाली AAP के प्रचारक और नेता ने दी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर.के. पुरम से ‘आप’ की उम्मीदवार शाजिया इल्मी का प्रचार करने आए एमटीवी के ऐंकर राजीव लक्ष्मण उनकी मौजूदगी में गृह मंत्री शिंदे को गालीया दी , राजीव ‘आप’ के विदेशी चंदे की जांच पर सरकार को कोस रहे थे, इस दौरान उन्होंने शिंदे को गालीया दी। भगतसिंह क्रांति सेना ने इसका विडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है।
विडियो में राजीव शाजिया इल्मी के साथ मंच पर मौजूद नजर आते हैं। राजीव सभा को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘शिंदे जी कहते हैं कि हमें शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी की फंडिंग कहीं और से है…हम इसमें तहकीकात करेंगे… हम रुक नहीं सकते.. हम बर्दाश्त नहीं कर सकते इन चीजों को… मैं बड़ा खुश हुआ वह ऐसा कह रहे हैं (बीच में शाजिया इल्मी समर्थन करती हैं).. दो कारण हैं.. उनकी फट गई…फट गई बेटे.. कर ले तहकीकात… एक काम कर अपनी भी करा ले तहकीकात…ठीक है.. हमारे 19 करोड़ पर नजर है **** 2 हजार करोड़ लेकर कहां से आए वो…’राजीव मंत्री के लिए भद्दी बातें बोलने लगे. कुछ ही देर में वह सीमाएं लांघकर गाली बकते नजर आए. और जब राजीव अपनी रोडीज की छवि और कर्मों के मुताबिक ये गालियां बक रहे थे, तो आम आदमी पार्टी का मुखर चेहरा बड़ी बड़ी चरित्र की दुहाई और लोगो को उपदेश देने वाली शाजिया इल्मी बाकी कार्यकर्ताओं के साथ ठहाके मार रही थीं. देश के गृह मंत्री को इस तरह के असंसदीय अश्लील ढंग से गल देना आम आदमी पार्टी का वास्तविक चरित्र प्रतीत होता हे,बाद में चेनलो पर घिरने पर शाजिया इल्मी और ये फ़िल्मी खलनायक राजनेताओ जेसे ढोंग कर यू टर्न लेते नज़र आये.






















