इमानदार किन्तु गेरअनुशासित छवि वाले भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख जनरल वी के सिंह ने बुधवार को जोर देकर कहा कि भारत में तख्तापलट नहीं हो सकता। गौरतलब है कि पिछले साल जब उम्र के मुद्दे पर सरकार से सिंह का विवाद चल रहा था तो उन पर सैन्य तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगा था। थलसेना की दो इकाइयों – एक हरियाणा के हिसार की और दूसरी उत्तर प्रदेश के आगरा की – के पिछले साल जनवरी में दिल्ली कूच करने का आरोप लगने के बाद पहली बार सिंह ने सफाई के तोर पर ऐसा बयान दिया है। थलसेना की इकाइयों को दिल्ली की तरफ लाने की सिंह की कोशिश को तख्तापलट की कोशिश के तौर पर देखा गया था जिसकी सभी और आलोचना हुई ।





















