चक्रवाती तूफान हेयान से फिलीपींस में त्राहि-त्राहि, संयुक्त राष्ट्र संघ ने की 19 अरब जुटाने की अपील, इस बीच फिलीपींस में मंगलवार को अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोत तैनात किए गए। तूफान में अब तक 10 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। लोगों को भोजन, पानी व दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। प्रशासन ने अभी तक महज 1774 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्वीकार किया है कि मलबे के नीचे दबे शवों और समुद्र की लहरों में बह कर चले गए लोगों की गिनती अभी नहीं की गई है.























