केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का कहना है कि नरेंद्र मोदी ‘बेहद अपमानजनक और भद्दी टिप्पणियों वाली गटर की राजनीति’ करना चाहते हैं। जयराम रमेश के इस बयान को मोदी के राहुल पर दिए हमलो का उसी शेली का जबाब माना जा रहा हे । मोदी पर इस सख्त प्रहार से बीजेपी का नाराज होना लाजिमी हे .
पूर्व में भी कांग्रेस नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना नाजी तानाशाह हिटलर से की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार गए तो वह पस्त हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी को हाशिए पर कर दिया है।’जयराम रमेश ने कहा, ‘अगर नरेंद्र मोदी इस बार लोकसभा चुनाव में हार गए तो उनकी कहानी खत्म हो जाएगी। उनका गुब्बारा फट जाएगा.
जबकि अगर राहुल गांधी हारते भी हैं तो भी भविष्य में उनके लिए संभावनाएं रहेंगी। वह फिर से वापसी कर सकते हैं।’ एक विदेशी न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में जयराम रमेश ने हालांकि राहुल के कामकाज के तरीके को लेकर भी निराशा जताई, उन्होंने कहा, ‘राहुल बहुत ज्यादा आगे की बात करते हैं। वह सिस्टम सुधरने की बात करते हैं, ढांचा बनाने की बात करते हैं, व्यवस्था बदलने की बात करते हैं। वह आगे की सोच रहे हैं, जबकि इस वक्त चुनाव सिर पर है।’उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस विशाल हाथी की तरह धीमी रफ्तार से बढ़ रही है जबकि बीजेपी चालाक सियार की तरह है जो यहां-वहां तेजी से भाग रही है।”





















