भारत की हीना सिद्धू ने म्युनिख में रविवार को इतिहास रचते हुये विश्वकप फाइनल में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इसी के साथ हीना विश्वकप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की तीसरी निशानेबाज बन गई हैं। युवा खिलाड़ी हीना ने पूर्व चैंपियन सर्बिया की जोराना अरूनोविकको हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इससे पहले विश्वकप में राइफल-पिस्टल स्पर्धा में अंजली भागवत वर्ष 2003 में और गगन नारंग 2009 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। तीसरे स्थान पर रही हीना ने 384 अंकों के साथ कवालिफाई किया था, लेकिन फाइनल में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।






















