पटना में बीजेपी की रैली में धमाके पर सियासत और बयानबाजी का दौर अभी तक खत्म होता नहीं दिख रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की पटना रैली फ्लॉप थी और इसे बम धमाकों की वजह से ही चर्चा मिली। नीतीश ने ये भी कहा कि पटना की रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और धमाके के बाद जरूरी कार्रवाई भी की गई है। नीतीश ने कहा कि बीजेपी ने रैली से पहले मैदान साफ नहीं किया। अगर वे ऐसा करते तो ये हादसा टाला जा सकता था।























