दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की फंडिंग पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक सनसनीखेज बयान दिया है. शिंदे ने कहा है कि हमारे पास शिकायत आई है कि आम आदमी पार्टी को विदेश से गलत तरीके से पैसा आता है. और अब हम इसकी जांच करेंगे कि इस चंदे का स्रोत क्या है.केजरीवाल की आप को इतने कम समय में 18,92,77,901.54 रुपये मिल गए है जिस पर सियासत में अब गहमागहमी मचना तय है. दिल्ली में कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकने और बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देने के मकसद से चुनाव मैदान में उतरे अरविंद केजरीवाल के लिए मुश्किल भरी खबर है.केजरीवाल प्रचार में ईमानदारी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी को विदेशों व देश से से मिलने वाले भारी फंड को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं और चुनावी सर्वे में भी उन्हें बढ़त मिल रही है, वहीं अंदरूनी कलह की खबर से पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को नुकसान पहुंच सकता है. अंग्रेजी अखबार के मुताबिक AAP के एक वरिष्ठ नेता राकेश अग्रवाल ने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के नाम एक खुला पत्र लिखा है. इस पत्र में अग्रवाल ने केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए उनकी कमजोरियों का जिक्र किया है. उनके मुताबिक, ‘इन कमजोरियों के चलते हमारे सपने मर जाएंगे’






















