दीपावली का जश्न सात समंदर पार भी धूमधाम से मनाया गया। इस जश्न में विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उनकी पत्नी मिशेल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन उनकी पत्नी सामंथा समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। ओबामा और उनकी पत्नी ने जहां बॉलीवुड स्टाइल में दीवाली मनाई तो कैमरन और उनकी पत्नी ने एकदम सादा तरीके से प्रकाश का यह पर्व सेलेब्रेट किया। दीवाली के समारोह में ब्रिटिश पीएम की पत्नी ने साड़ी पहनी।






















